ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

लड़के की चाहत में हैवान बने ससुराल वाले, तीन लड़कियों के जन्म के बाद बहु को मार डाला

BANKA:सरकार जहां एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करते हुए लोगों को लड़कियों के प्रति समाज के नजरिये में बदलाव की कोशिश कर रही है. वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जो बेटियां जनने के ब

लड़के की चाहत में हैवान बने ससुराल वाले, तीन लड़कियों के जन्म के बाद बहु को मार डाला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA:सरकार जहां एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करते हुए लोगों को लड़कियों के प्रति समाज के नजरिये में बदलाव की कोशिश कर रही है. वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जो बेटियां जनने के बाद प्रताड़ना देकर समाज को कलंकित कर रहे हैं. ऐसा ही एक शर्मशार करने वाला मामला बिहार के बांका से आया है जहां तीसरी बेटी जन्म देने पर एक महिला की हत्या कर दी गई.


बता दें कि पत्नी के केवल बच्ची जन्म देने की वजह से बुरी तरह से पीट-पीट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार शिवानी के पति और परिजनों द्वारा जमकर पिटाई की गयी और बाद में खंती से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई. सुबह जब लोगों सहित युवती के मायके वालों को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को खबर की गई. मौके पर पहुंच इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति सुनील दास को गिरफ्तार कर लिया वहीं शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.


घटना को लेकर युवती के माता-पिता ने बताया कि दस वर्ष पूर्व बांका के महेशाडीह के सुनील दास से बच्ची शिवानी की शादी हुई थी. शुरूआती दौर में सब कुछ ठीक-ठाक था. इस दौरान शिवानी द्वारा लगातार तीन बच्चियों को जन्म देने के बाद से लगातार उसका शोषण होने लगा साथ ही दो लाख रुपये मिलने पर ही घर में रखने की बात कही गई. इस मुद्दे को लेकर कई बार शिवानी के पिता बनारसी दास ने पंचायती कराते हुए मामला शांत करने की बात कही. बार-बार पैसे मांगने की बात पर अपनी बदहाली और गरीबी की बात कहते हुए पैसा देने से इनकार करने पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है.


हत्या की इस घटना को लेकर दामाद सुनील दास, उसके छोटा और बड़े भाई पर आरोपी बताया जा रहा है. वहीं थानाध्यक्ष शंभु यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में पति की गिरफ्तारी कर ली गई है साथ ही अन्य आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

टैग्स