ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बांका में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, चेहरे पर रंग लगाकर आए बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

BANKA: बांका से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। होली के दिन हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही इस घटना से मृतक के पर

बांका में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, चेहरे पर रंग लगाकर आए बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: बांका से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। होली के दिन हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


हत्या की यह वारदात बांका के अमरपुर प्रखंड के मालदेवचक की है। जिस वक्त लोग होली की मस्ती में डूबे हुए थे। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने मालदेवचक निवासी लखेत सिंह को गोली मार दी। अपराधियों ने चेहरे पर रंग लगा रखा था ताकि उनकी पहचान ना हो सके। 


अपराधियों ने लखेत सिंह की सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही लखेत सिंह जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आनन फानन में घायल लखेत सिंह को अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात पुलिस बालू माफिया पर कार्रवाई के लिए आई थी इस दौरान कई ट्रैक्टर को भी जब्त किया था। जिसके बाद युवक पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए बालू माफिया ने जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देने के 24 घंटे के भीतर आज युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। ऐसा कयास लगया जा रहा हैं बालू माफिया ने ही उसकी हत्या की है हालांकि पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता