ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बांका: शंकरपुर धर्मकांटा से दिनदहाड़े 11 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

BANKA: खबर बांका से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शंकरपुर धर्मकांटा से 11 लाख की लूट हुई है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बम और

बांका: शंकरपुर धर्मकांटा से दिनदहाड़े 11 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: खबर बांका से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शंकरपुर धर्मकांटा से 11 लाख की लूट हुई है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बम और गोली से हमला बोला और 11 लाख रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये।


इस दौरान धर्मकांटा का तीन कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाजे के लिए भागलपुर रेफर किया गया। घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। 


 धर्मकांटा कर्मी राजन कुमार ने बताया कि करीब 10 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने लगभग एक दर्जन राउंड फायरिंग की। कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला तो अपराधियों ने बमबाजी शुरू कर दी। एक अपराधी ने ऑफिस के गेट पर बम पटक दिया, जिससे ऑफिस का दरवाजा खुल गया और अपराधी अंदर प्रवेश कर गए। अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और दो बक्शे में रखे 11 लाख कैश लूट लिए। भागते समय अपराधियों ने धर्मकांटा में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।


शंकरपुर स्थित धर्मकांटा के इंचार्ज पवन शर्मा ने बताया कि पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पुलिस को मामले के जानकारी दे दी गई है। बांका टाउन थानाध्यक्ष शंभू नाथ यादव ने बताया कि CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें