ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

बंद कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पति ने देखते ही वहीं मार डाला

DESK: अवैध संबंध में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो सगे भाइयों ने ईंट पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि युवक का अवैध संबंध महिला स

बंद कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पति ने देखते ही वहीं मार डाला
Santosh Singh
3 मिनट


DESK: अवैध संबंध में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो सगे भाइयों ने ईंट पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि युवक का अवैध संबंध महिला से लंबे समय से चल रहा था। महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति और देवर आगबबूला हो गया और उसी वक्त प्रेमी की इस कदर पिटाई कर दी उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस की माने तो 21 साल के युवक का शव लक्ष्मणपुर गांव के बाहर से मिला था जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटना का कारण जानकर पुलिस भी हैरान रह गयी।  



घटना का कारण अवैध संबंध का होना बताया जा रहा है। पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने अपने भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना उत्तर प्रदेश के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नारखास गांव की है। जहां रामबाबू की पत्नी का अवैध संबंध बदन सिंह नामक एक 21 साल के युवक से था। कई वर्षों चोरी छिपे उनका मिलना जुलना और अवैध संबंध जारी था। रामबाबू इन सब बातों से पूरी तरह से अंजान था। 




एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तब पत्नी ने मौका पाकर अपने प्रेमी को फोन कर घर पर बुलाया। जिसके बाद उसका प्रेमी भी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। तभी कुछ देर बाद अचानक रामबाबू भी घर पहुंचा और जो कुछ देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गया। अपनी पत्नी और बदन सिंह को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वो इस कदर आग बबूला हुआ कि अपने भाई श्यामबाबू के साथ मिलकर बदन सिंह की ईंट पत्थर से पीट-पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।




घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चार लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि लक्ष्मणपुर गांव के बाहर एक 21 साल के युवक का शव मिला है। सिर और गले में चोट के निशान पाए गए हैं। इस  मामले में दूसरे गावं की महिला के साथ प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की है।