ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बालू माफियाओं पर पटना पुलिस ने कसा नकेल, कई ठिकानों पर छापेमारी

PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पटना पुलिस ने बालू माफियाओं पर दबिश बढ़ानी शुरू कर दी है. पुलिस ने माफियाओं के काले धंधे पर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पटना पुलिस ने बालू माफियाओं पर दबिश बढ़ानी शुरू कर दी है. पुलिस ने माफियाओं के काले धंधे पर नकेल कसते हुए कई बालू घाटों पर रेड मारा है. इस दौरान पटना पुलिस ने तकरीबन एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त किया है. पुलिस ने कई ड्राइवरों को भी हिरासत में लिया है. 


घटना पटना जिले के मनेर थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने रामपुर हल्दी छपरा सोन नदी घाट पर छापेमारी की है. मनेर पुलिस ने लगभग 12 ट्रैक्टर को जब्त किया है. जो अवैध कारोबार में प्रयोग किये जाते थे. मनेर थानाध्यक्ष के मुताबिक उनको लगातार अवैध रूप खनन किये जाने की शिकायत मिलती रहती थी. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने रेड मारते हुए कई गाड़ियों को जब्त किया है. 


बालू घाटों पर पुलिस की रेड से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. बता दें कि बिहटा इलाके में हाल ही में एक आरटीआई कार्यकर्ता का मर्डर हुआ था. जिसमें बालू माफियाओं की संलिप्तता की बात सामने आई थी. इस मामले में भी पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है. बहरहाल ये देखना होगा कि पटना पुलिस की दबिश बढ़ते ही बालू माफियाओं के धंधे पर क्या असर पड़ता है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता