ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला

बालू माफिया ने पुलिस की टीम पर बोला हमला, 2 पुलिस कर्मी सहित 4 लोग घायल

AURANGABAD: औरंगाबाद में बालू माफिया के हौसले सातवें आसमान पर है। बालू माफिया का आतंक सिर चढ़कर पर बोल रहा है। औरंगाबाद के बारुण स्थित बगाही गांव में बालू माफिया ने पुलिस की ट

बालू माफिया ने पुलिस की टीम पर बोला हमला, 2 पुलिस कर्मी सहित 4 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में बालू माफिया के हौसले सातवें आसमान पर है। बालू माफिया का आतंक सिर चढ़कर पर बोल रहा है। औरंगाबाद के बारुण स्थित बगाही गांव में बालू माफिया ने पुलिस की टीम पर हमला बोला है। बालू माफिया ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और पथराव किया। जिसमें दो पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गये हैं।


घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर बारुण थाने के एसआई विपिन बिहारी बालू उठाव पर रोक लगाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया।


एसआई ने जब ट्रैक्टर को पकड़ा तब ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया। ट्रैक्टर को पुलिस के कब्जे से छुड़ाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता