ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बलात्कार में नाकाम होने पर दो दबंगों ने बच्ची को जिंदा जलाया, जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता

SITAMARHI: सीतामढी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की की अस्मत लूटने की गांव के दो दबंगों ने कोशिश की लेकिन जब लड़की ने विरोध किया तब मनचलों ने ऐस

बलात्कार में नाकाम होने पर दो दबंगों ने बच्ची को जिंदा जलाया, जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की की अस्मत लूटने की गांव के दो दबंगों ने कोशिश की लेकिन जब लड़की ने विरोध किया तब मनचलों ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर रोंगते खड़े हो जाएंगे। 


दुष्कर्म में नाकाम युवक ने लड़की पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। घटना पुपरी की है जहां पीड़िता अपने सब्जी के खेत की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान दो दरिंदे आए और युवती को अकेला पाकर उसके साथ जबरन रेप की कोशिश करने लगे जिसका लड़की ने विरोध किया। लड़की ने शोर मचाना शुरू किया।


जिससे गुस्साएं युवकों ने लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर शरीर में आग लगा दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। युवती के शरीर का 60% से अधिक का हिस्सा जल चुका है। युवती को आनन फानन में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। जहां युवती की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की मां पूर्व में ही इस दुनिया को छोड़ चुकी है। 


अपनी पुत्री को सब्जी की रखवाली करने के लिए खलिहान पर छोड़कर पिता दवा लाने सीतामढ़ी गया हुआ था। इसी दौरान अमर यादव अपने एक साथी के साथ खलिहान पर पहुंचा और लड़की के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा जिसका विरोध करने पर मनचलों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 


आग की लपटों में जलती लड़की ने पास के तालाब में कूद कर अपनी जान बचाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित करवाई की और आरोपी अमर यादव और उसके भाई गौरी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता