ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

बकरी के चक्कर में जीजा ने की साले की हत्या, लोहे के रॉड से सिर पर किया हमला

NAWADA: नवादा में एक जीजा हैवान बन गया। बकरी के चक्कर में उसने अपने साले की हत्या कर दी। ऐसा कर उसने साले और जीजा के रिश्ते को कलंकित कर दिया। दरअसल जीजा के खेत में साले की बक

बकरी के चक्कर में जीजा ने की साले की हत्या, लोहे के रॉड से सिर पर किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में एक जीजा हैवान बन गया। बकरी के चक्कर में उसने अपने साले की हत्या कर दी। ऐसा कर उसने साले और जीजा के रिश्ते को कलंकित कर दिया। दरअसल जीजा के खेत में साले की बकरी चली गयी थी। जो जीजा को नागवार गुजरा। उसने बिना सोचे समझे अपने साले पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। सिर पर लोहा लगने से साले की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद जीजा मौके से फरार हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कड़ी से कड़ी दिये जाने की बात कह रहे हैं। 


घटना नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के एकनार गांव का है जहां मामूली विवाद में जीजा ने अपने साला की हत्या कर दी। मृतक की पहचान एकनार गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर मांझी के 52 वर्षीय पुत्र कारू मांझी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कारू मांझी का बकरी उसके जीजा के खेत में चला गया था। इसी बात को लेकर जीजा गुस्सा हो गया था। बात इतनी बढ़ गयी कि जीजा ने लोहे के रॉड से साले के सिर पर वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। हत्या के बाद जीजा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है वही पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता