ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बहू पर थी ससुर की गंदी नजर, विरोध करने पर जान से मार डाला, आरोपी चढ़ गया पुलिस के हत्थे

SAHARSA: 30वर्षीय महिला गायत्री देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। मृतक के ससुर पर हत्या का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने मृतका के पति और ससुर को पकड़ लिया और दोनों को पुलिस क

बहू पर थी ससुर की गंदी नजर, विरोध करने पर जान से मार डाला, आरोपी चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: 30वर्षीय महिला गायत्री देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। मृतक के ससुर पर हत्या का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने मृतका के पति और ससुर को पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले किया। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


दरअसल मृतका के साथ उसका ससुर जबरन अवैध संबंध बनाना चाह रहा था जिसका विरोध करने पर ससुर विश्वनाथ साह ने गर्दन दबाकर बहू को डाला और लाश को घर मे छिपाकर ठिकाना लगाने के लिए शाम ढलने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मृतका का छोटा बेटा 4 वर्षीय अवनीश कुमार ने पड़ोस में अपने मां के मारे जाने की सूचना दे दी।


 फिर क्या था जंगल में आग की तरह यह बात फैल गयी। इसी बीच किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे डाली। लेकिन उससे पहले लोग मौके पर पहुंचे और मृतका के ससुर विश्वनाथ साह और पति शत्रुघ्न साह को पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन शुरू की।


नवहट्टा थाना क्षेत्र के केदलीपट्टी में मृतका गायत्री देवी का मायके है। गायत्री की शादी बिहरा थाना क्षेत्र के बिहरा वार्ड संख्या 13 में विश्वनाथ साह के दत्तक पुत्र शत्रुघ्न साह के साथ हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। मृतका के भाई रतन साह ने बताया कि बहन के ससुर की नियत खराब थी वे हमेशा उनकी बहन के बारे में गलत सोच रखता था। उसके साथ गलत संबंध बनाना चाहता था। जिसका मृतका हमेशा विरोध किया करती थी।


 इसी क्रम में ससुर और पति ने गला दबाकर उसे मार डाला। इस घटना के संबंध में बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने भी बताया कि मृतका के शव को देखने से प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। परिजनों द्वारा मृतका के साथ अवैध संबंध का आरोप उसके ससुर पर लगाया जा रहा है। ससुर और पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता