ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान

बहन के साथ सोई हुई थी युवती, सुबह घर में मिली लाश ; चाकू मारने के मिले निशान

EAST CHAMPARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई न कोई आपराधिक घटना निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक त

बहन के साथ सोई हुई थी युवती, सुबह घर में मिली लाश ; चाकू मारने के मिले निशान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

EAST CHAMPARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई न कोई आपराधिक घटना निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बहन के साथ सोई एक युवती की हत्या कर दी गयी है। अब इस लड़की का शव उसके घर के पीछे से बरामद हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड के दुबहा पंचायत के बख्तौरा गांव में शुक्रवार की सुबह घर के पीछे खेत में एक युवती का शव मिला। युवती के पेट पर चाकू मारने के निशान है और उसके गर्दन पर भी निशान पाए गए। मृतका की पहचान स्थानीय किशोरी प्रसाद कुशवाहा की मझली बेटी अमिशा कुमारी के रूप में की गई है। खेत में शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मां रंजना, बहन अमृता और छोटे भाई सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।


बताया जा रहा है कि, अमिशा कुमारी बड़ी बहन अमृता की नींद खुली, तो वह अमिशा को बिछावन पर न देख अपने माता-पिता को जगाकर सूचना दी। खोजने पर वह घर में नजर नहीं आयी। अमृता ने यह भी बताया कि रोज अपनी बड़ी बहन के साथ सोती थी। गांव में युवती की हत्या की खबर जैसे ही फैली, वारदातस्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के अनुसार अमिशा ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 


इधर,इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, डीएसपी घीरेन्द्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच मृतका की मां, पिता, बहन सहित अन्य ग्रामीणों से पूछताछ किया है।