ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦हम नहीं सुधरेंगे! : लड़की का खतरनाक स्टंट VIRAL, बाइक का हैंडल छोड़ हाथों से चलाई 'गोली', पुलिस ने काटा 16 हजार का चालान✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦हम नहीं सुधरेंगे! : लड़की का खतरनाक स्टंट VIRAL, बाइक का हैंडल छोड़ हाथों से चलाई 'गोली', पुलिस ने काटा 16 हजार का चालान✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी

BEGUSARAI NEWS: बहन के साथ मेला देखकर लौट रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, 12 घंटे के भीतर पकड़ा गया टमाटर राय

BEGUSARAI : बेगूसराय में विजयादशमी के दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी थी। जहां एक मासूम बच्ची के साथ वहसी दरिदें ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले

BEGUSARAI NEWS: बहन के साथ मेला देखकर लौट रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, 12 घंटे के भीतर पकड़ा गया टमाटर राय
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में विजयादशमी के दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी थी। जहां एक मासूम बच्ची के साथ वहसी दरिदें ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म का आरोपी इतना शातिर निकला कि सामने आने के बाद पुलिस को चकमा दे रहा है। तभी पीड़ित बच्ची के बड़ी बहन ने आरोपी को पहचान लिया। 


जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धड़ दबोचा। आरोपी की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के रहने वाले विपिन राय के बेटे आनंद कुमार उर्फ टमाटर राय के रूप में हुई है। बताया जाता कि सदर डीएसपी- 2 भास्कर रंजन के नेतृत्व में चकिया थाने की पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर नगर थाने लेकर पहुंची। आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद शातिर तरीके से पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन पुलिसिया जांच में पता चला कि इस भीड़ में आरोपी द्वारा मेला देखने आई एक बच्ची को बहला फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 


इस भीड़ में पीड़ित बच्ची की बड़ी बहन भी थी। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता की बड़ी बहन ने आरोपी को पहचान लिया था। फिर पुलिस पीड़ित बच्ची के सामने आरोपी को लाया तो बच्ची ने उसकी पहचान की। सदर डीएसपी भास्कर रंजन-2 ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आनंद कुमार पर पहले से दो आर्म्स एक्ट मामले दर्ज हैं, दो बार जेल भी जा चुका है ।


बताया जा रहा है कि बच्ची को शनिवार की रात करीब 2 बजे चकिया थाना पुलिस ने एक चिमनी के पास सड़क किनारे से अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में बरामद किया। जिसके बाद पुलीस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी और बच्ची के मेला देखकर घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। तभी बेगूसराय सदर अस्पताल में बच्ची की होने की जानकारी मिली जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसकी पहचान हुई।  


वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-टू भास्कर रंजन के नेतृत्व में चकिया थाने की पुलीस पूरी टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। घटना के बाद एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने बताया कि वह अपने पिता के साथ और बहन के साथ रात मेला देखने गई थी इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। घटना के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

BEGUSARAI NEWS: बहन के साथ मेला देखकर लौट रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, 12 घंटे के भीतर पकड़ा गया टमाटर राय

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता