ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बगहा में अस्पताल बना अखाड़ा, दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, युवक को चाकू से गोदने पर मचा बवाल

BAGHA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है बगहा से जहां अस्पताल को ही लोगों ने अखाड़ा बना दिया. दो पक्षों में आपसी विवाद के दौरान युवक को चाकू मारे जाने से नाराज परिजनों ने दूस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है बगहा से जहां अस्पताल को ही लोगों ने अखाड़ा बना दिया. दो पक्षों में आपसी विवाद के दौरान युवक को चाकू मारे जाने से नाराज परिजनों ने दूसरे पक्ष के ऊपर हॉस्पिटल में ही हमला बोल दिया. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे चले. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा इलाके की है. जहां बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों के बीच विवाद को लेकर यह मारपीट की घटना हुई. बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने मारपीट के दौरान एक युवक को चाकू मार दी. जख्मी युवक की पहचान गोलू कुमार के रूप में की गई है. वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने एक युवक का सर फोड़ दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.


घायलों का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे परिजन भी अस्पताल अखाड़ा बना दिये. दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता