ब्रेकिंग
बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन

बगहा के बाद मोतिहारी में भारी उपद्रव, महावीरी झंडा पर पथराव के बाद बवाल, हिंसक झड़प में कई लोग घायल

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां नागपंचमी के मौके पर निकाले गए महाबीरी झंडा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस झड़प में 6 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इ

बगहा के बाद मोतिहारी में भारी उपद्रव, महावीरी झंडा पर पथराव के बाद बवाल, हिंसक झड़प में कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां नागपंचमी के मौके पर निकाले गए महाबीरी झंडा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस झड़प में 6 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इस हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मेहसी थाना क्षेत्र और दरपा थाना क्षेत्र में हुई है।


दरअसल, दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से महाबीरी झंडा का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में गाजे बाजे के साथ लोग लाठियां भांज रहे थे, तभी गांव के ही एक पक्ष के लोगों ने जुलूस पर पत्थर चला दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच हंगामा शुरू हो गया और देखते देखते एक दूसरे पर लाठियां चलनी शुरू हो गई।पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना में एक जवान को भी चोट आई है वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।


बाद में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया और हालात को काबू में किया। इस मामले में पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। उधर, मेहसी में भी महाबीरी झंडा निकालने के दौरान दो पक्षों में झड़प की घटना हुई है हालांकि पुलिस की तत्परता के वजह से दोनों जगह मामला शांत हो गया है और स्थिति सामान्य है।