ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाप के सामने जवान बेटे का कत्ल, 6 लोगों ने चाकू से गोदकर की हत्या

DESK : एक पिता के सामने उसके ही बेटे की कुछ युवकों द्वारा चाकू मारकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. लोगों ने बताया कि घायल हालत में युवक को पास के अस्पताल में ले जाया

बाप के सामने जवान बेटे का कत्ल, 6 लोगों ने चाकू से गोदकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक पिता के सामने उसके ही बेटे की कुछ युवकों द्वारा चाकू मारकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. लोगों ने बताया कि घायल हालत में युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया था. बाद में उसे तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट भी किया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद जहां युवक के पिता सदमे में हैं वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 


घटना दिल्ली के आदर्श नगर इलाके की है. मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी जयपाल के 20 वर्षीय बेटे देव प्रिया के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त जयपाल बाइक से कहीं जा रहा था. तभी उनकी टक्कर एक छोटे हाथी से हो गई, और उनका झगड़ा होने लगा. इसके बाद छोटा हाथी वाला चला गया और उसी वक्त कुछ लड़के वहां आये और जयपाल से झगड़ा करने लगे.


इसके बाद जयपाल ने फोन करके अपने बेटे देव प्रिया को बुला लिया. इस दौरान वहां झगड़ा बढ़ गया था, और वहां मौजूद लड़कों ने देव प्रिया पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए. देव प्रिया की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने कत्ल का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में 6 आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया. पकड़ में आये आरोपियों के नाम, साहिल, अन्नू, देवेन्द, सत्यवीर, आकाश और अनुराग है. पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है.

टैग्स