ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

अवैध खनन मामले में साहिबगंज DC रामनिवास यादव ने ED से कहा- आरोपी पर SP ने कार्रवाई नहीं की तो मै क्या करूं?

RANCHI: एक हजार करोड़ के अवैध खनन मामले में सोमवार को ईडी ने साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने अवैध खनन मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने, म

अवैध खनन मामले में साहिबगंज DC रामनिवास यादव ने ED से कहा- आरोपी पर SP ने कार्रवाई नहीं की तो मै क्या करूं?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: एक हजार करोड़ के अवैध खनन मामले में सोमवार को ईडी ने साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने अवैध खनन मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने, मालवाहक जहाज के डूबने के मामले में तथ्य से परे रिपोर्ट देने को लेकर ईडी के सवालों का जवाब दिया। 


उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि बिहार के कटिहार अवैध तरीके से ले जाये जा रहे मालवाहक जहाज को लेकर कोई तथ्य नहीं छुपाया है। उन्होने एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार और अन्य अधिकारियों पर दोष मढ़ते हुए कहा कि अगर दुर्घटना के तथ्यों को छुपाया गया और फेरी सेवा का संचालन करने वाले दाहू यादव पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उसमें वो क्या करेंगे। 


डीसी ने दावा किया कि जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार और अन्य अधिकारारियों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर भरोसा किया। रिपोर्ट में कहा गया था कि मालवाहक का संचालन विधि के तहत किया गया था और अतिरिक्त फेरे की बात का भी रिपोर्ट में खंडन किया गया था।


ईडी ने अगले सवाल में उनसे पूछा कि आपने मालवाहक जहाज को लेकर दी गई रिपोर्ट पंकज मिश्रा तक कैसे और क्यों पहुंचाई। डीसी ने ईडी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होने रिपोर्ट पंकज मिश्रा को नहीं दी, मुझे भी ये जानकारी नहीं है कि ये रिपोर्ट पंकज मिश्रा तक कैसे पहुंची। पंकज मिश्रा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि है और अवैध खनन के मामले में जेल में बंद है।

टैग्स