ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

23 लाख कैश और लाखों की दवाईयां ऑटो से बरामद, 3 युवक भी गिरफ्तार

JAMUI: वाहन जांच के दौरान जमुई पुलिस ने एक ऑटो से 23 लाख कैश और लाखों की दवाइयों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग झारखंड से जमुई आ रहे थे। तभी वाहन चेकिंग के क्रम मे

23 लाख कैश और लाखों की दवाईयां ऑटो से बरामद, 3 युवक भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: वाहन जांच के दौरान जमुई पुलिस ने एक ऑटो से 23 लाख कैश और लाखों की दवाइयों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग झारखंड से जमुई आ रहे थे। तभी वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने ऑटो को पकड़ा। ऑटो में एक प्लास्टिक के बोरे में लाखों रूपये की दवाइयां रखी हुई थी और एक टीन के बक्से में 23 लाख से अधिक रुपए थे। 


पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार के रास्ते कुछ अवैध संदेहास्पद दवाइयां लाई जा रही है। सूचना मिलते ही जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक जांच टीम का गठन किया गया। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने चकाई की ओर से आने वाले सभी वाहनों की जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान एक ऑटो पर नजर गयी जिस पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने जब ऑटो की जांच की तब उसमें रखे प्लास्टिक के बोरे और टीन के बक्से की जांच की गयी तो पुलिस भी हैरान रह गयी। 


प्लास्टिक में लाखों की दवाइयां थी और बक्से में 23 लाख से 67 हजार कैश था। ऑटो सवार 3 लोगों को पकड़ा गया और पूछताछ की गयी तब तीनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची इनकम टैक्स के अधिकारी यह जांच करने में लगे है कि आखिर इतना सारा पैसा कहा से लाया गया और इसे कहां ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। गिरफ्तार तीनों की पहचान की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी तादाद में दवाइयां कहां ले जाई जा रही थी। 23 लाख कैश और लाखों की दवाईयां ऑटो से बरामद, 3 युवक भी गिरफ्तार23 लाख कैश और लाखों की दवाईयां ऑटो से बरामद, 3 युवक भी गिरफ्तार

23 लाख कैश और लाखों की दवाईयां ऑटो से बरामद, 3 युवक भी गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता