ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

शराबबंदी वाले राज्य में पंचायत सरकार भवन को बना दिया मयखाना, दारू पार्टी करते मिले ये नेता जी

AURANGABAD: शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीने के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराबबंदी का माखौल उड़ाने वाले नजारे अक्सर सामने

शराबबंदी वाले राज्य में पंचायत सरकार भवन को बना दिया मयखाना, दारू पार्टी करते मिले ये नेता जी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीने के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराबबंदी का माखौल उड़ाने वाले नजारे अक्सर सामने आ ही जाते हैं। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां एक मुखिया पति ने पंचायत सरकार भवन को ही मयखाना बना दिया। शराब पार्टी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नेता जी का सारा नशा उतार दिया। मामला मदनपुर प्रखंड के एरकीकला पंचायत का है।


जानकारी के मुताबिक एरकीकला पंचायत की मुखिया का पति कमलेश चौधरी अपने साथियों के साथ निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुर्गा और दारू पार्टी कर रहा था। पार्टी की तैयारियां चल ही रही थी कि इसकी भनक गांव के लोगों को लग गई, फिर क्या था दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पंचायत सरकार भवन के पास पहुंचे और मुर्गा-दारू पार्टी का जमकर विरोध किया।


इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी मदनपुर थाने की पुलिस को दे दिया। जबतक मदनपुर थाना की पुलिस पहुंची मुखिया पति मौके फरार हो गया। मदनपुर थाना की पुलिस ने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन की छानबीन की तो वहां से दो देसी जिंदा मुर्गा के साथ दो बोतल देसी महुआ शराब बरामद किया है। फिलहाल पुलिस फरार मुखिया पति की तलाश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता