ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बेवफा निकला बचपन का प्यार: शादी का वादा कर सालों तक बनाया हवस का शिकार, थाने पहुंचा लव, सेक्स और धोखा का मामला

AURANGABAD: औरंगाबाद में लव, सेक्स और धोखा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर परिवार से ज्यादा भरोसा किया था। घर परिवार को छोड़कर उसके साथ जीने म

बेवफा निकला बचपन का प्यार: शादी का वादा कर सालों तक बनाया हवस का शिकार, थाने पहुंचा लव, सेक्स और धोखा का मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में लव, सेक्स और धोखा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर परिवार से ज्यादा भरोसा किया था। घर परिवार को छोड़कर उसके साथ जीने मरने की कसमें खायी थी। मगर उसका आशिक बेवफा निकला। 6 सालों से चल रहे प्रेम प्रसंग के दौरान दोनों के बीच की सारी दूरियां खत्म हो गई थीं। जब लड़की ने शादी की बात कही तो लड़के ने साथ इनकार कर दिया। प्रेमी की बेवफाई से परेशान लड़की अब इंसाफ के लिए थाने का चक्कर लगा रही है। मामला मामला औरंगाबाद के मदनपुर थाने क्षेत्र का है। 


जानकारी के मुताबिक दर्जी मुहल्ले की रहने वाली 23 वर्षीय युवती को मदनपुर बड़ी मस्जिद के युवक मोहम्मद फैज अहमद से स्कूल में पढ़ने के दौरान प्यार हो गया था। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों के मिलने का भी सिलसिला शुरू हो गया। लोगों की नजरों से बच बचाकर दोनों जब भी मौका मिलता एक-दूसरे से मिलते थे। बेकरारी बढ़ी तो सभी फासले भी खत्म हो गए। शादी का झांसा देकर फैज अहमद लड़की को 6 वर्षों तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।


इसी बीच एक दिन लड़की ने अपने प्रेमी फैज के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। लड़की जब लगातार दबाव बनाने लगी तो फैज ने उससे 6 महीने का समय मांगा। देखते ही देखते 6 महीने बीत गए लेकिन फैज शादी की बात करने पर भड़क जाता था और एक दिन शादी करने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया। बेवफा आशिक के प्यार में अपना सबकुछ गवां चुकी लड़की थक हारकर पुलिस के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। लड़की के बयान पर पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता