ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सर्च ऑपरेशन के दौरान चौथे दिन भी मिले आतंक के सामान, नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी

AURANGABAD: औरंगाबाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान आज चौथे दिन भी आतंक के सामान मिले हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक स्टील ट्रैक से 270 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर,

सर्च ऑपरेशन के दौरान चौथे दिन भी मिले आतंक के सामान, नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान आज चौथे दिन भी आतंक के सामान मिले हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक स्टील ट्रैक से 270 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 7 स्टील प्लेट, 2 गीली स्थिति में फ्लैश, एक कैलकुलेटर, 21 पॉलिथीन शीट के अलावा रास्ते में 21 प्रेशर आईईडी बरामद किया है। 


औरंगाबाद में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आतंक का सामान बरामद किया है। नक्सली ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों को छीपाकर रखा था। पुलिस ने अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगली इलाकों में चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान यह सफलता हासिल की है।


अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में चौथे दिन पहाड़ में एक गुफा से दो स्टील ट्रंक बरामद किया गया है। इनमें एक स्टील ट्रंक बहुत बड़ा और खाली था। गुफा भी बहुत गहरी थी। इसलिए गुफा के अंदर ही उसे नष्ट कर दिया। वही एक अन्य छोटे आकार के स्टील ट्रंक में नक्सलियों के कुछ व्यय विवरण मिले है। 


एक स्टील ट्रंक में 270 नग इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 07 नग स्टील प्लेट, 02 नग गीली स्थिति में फ्लैश, एक कैलकुलेटर एवं 21 नग पॉलिथीन शीट के अलावा रास्ते में 21 नग प्रेशर आईईडी मिले है। इन सभी सामानों को यथावत नष्ट कर दिया गया है। उन्होने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।