ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

राजद कार्यकर्ताओं ने दारोगा का फोड़ा सिर, बंद समर्थकों ने पुलिस पर किया जमकर पथराव

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है औरंगाबाद से जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद के बिहार बंद के दौरान बंद समर्थकों ने पुलिसवालों को अपना निशाना बनाया है. ब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है औरंगाबाद से जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद के बिहार बंद के दौरान बंद समर्थकों ने पुलिसवालों को अपना निशाना बनाया है. बंद समर्थकों ने पुलिस के ऊपर पथराव किया है. रोड़ेबाजी के कारण एक दारोगा का सिर फूट गया है. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले दागे हैं. 


घटना औरंगाबाद जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां बिहार बंद के दौरान कार्यकर्ता जबरदस्ती दुकान बंद करा रहे थे. दुकानदारों ने दुकानों को जब बंद नहीं किया, तो वे आक्रोशित होकर रोड़ेबाजी शुरू कर दिए. पथराव के दौरान नगर थाना के दारोगा संजय कुमार उपद्रवियों को समझाने पहुंचे. इस दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस टीम के ऊपर भी हमला बोल दिया. उन्होंने जमकर पथराव किया. जिसमें दारोगा का सिर फूट गया. 


दारोगा के जख्मी होने की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार फौरन मौके पर पहुंचे. उन्होंने आलाधिकारियों को घटना की सूचना दी. जिसके बाद घटनास्थल पर जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल और पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल पहुंचे. प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का गोला छोड़ना पड़ा.



टैग्स