ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस की कार्यशैली से परेशान पीड़ित परिवार ने SP से न्याय की गुहार लगाई, न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी

AURANGABAD: कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की रहती है और लोग भी उनसे न्याय की उम्मीद बनाए रखते हैं लेकिन औरंगाबाद में जो मामला सामने आया है उससे कही न कही पुल

पुलिस की कार्यशैली से परेशान पीड़ित परिवार ने SP से न्याय की गुहार लगाई, न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी
Santosh Singh
2 मिनट

AURANGABAD: कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की रहती है और लोग भी उनसे न्याय की उम्मीद बनाए रखते हैं लेकिन औरंगाबाद में जो मामला सामने आया है उससे कही न कही पुलिस की कार्यशैली पर ही सवालियां निशान खड़े हो रहे है। पीड़ित दो महिलाओं ने अम्बा थानाध्यक्ष बीरेन्द्र पासवान की कार्यशाली पर सवाल खड़ा कर दिया। थानाध्यक्ष पर गांव के ही एक शख्स मंजूर आलम को संरक्षण देने का आरोप महिलाओं ने लगाया है। इस संबंध में परता नावाडीह गांव की जुबैदा खातुन और सलमा खातुन ने राज्य महिला आयोग, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है और उनसे न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर 23 मार्च को शहीद चौक पर परिवार के सदस्यों के साथ आत्मदाह किए जाने की धमकी दी है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्हें झूठे मुकदमें में फंसाया जा रहा है। अम्बा थानाध्यक्ष बीरेन्द्र पासवान से मिलीभगत कर गांव के ही मंजूर आलम ने उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार ने एसपी सुधीर कुमार पोरिका से मुलाकात की और अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया। पीड़ित परिवार ने एसपी से इंसाफ की मांग की। एसपी ने पीड़ित पक्ष की बातों को गंभीरता से सुना और पूरे मामले की गहनता से जांच की बात कही। पीड़ित परिवार पर किसी तरह का अन्याय नहीं होगा इस बात का आश्वासन एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने दी।   


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता