ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पति के चक्कर में महिला थानेदार सस्पेंड, औरंगाबाद एसपी ने की कार्रवाई

AURANGABAD: पति के करतूत की सजा पत्नी को दी गयी। महिला थानाध्यक्ष को औरंगाबाद एसपी स्वपना जी मेश्राम ने सस्पेंड किया है। महिला थानेदार का पति थाने की गाड़ी पर बैठकर वसूली करता

पति के चक्कर में महिला थानेदार सस्पेंड, औरंगाबाद एसपी ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: पति के करतूत की सजा पत्नी को दी गयी। महिला थानाध्यक्ष को औरंगाबाद एसपी स्वपना जी मेश्राम ने सस्पेंड किया है। महिला थानेदार का पति थाने की गाड़ी पर बैठकर वसूली करता था और पैसा नहीं देने पर लोगों को धमकी दिया करता था। किरण कुमारी के निलंबन के बाद डीआईयू शाखा में पदस्थापित मनीष कुमार को उपहारा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।


औरंगाबाद के गोह प्रखंड के उपहारा थानाध्यक्ष किरण कुमारी को सस्पेंड किया गया है। पति की गलत कामों की सजा उन्हें मिली है। दरअसल 19 फरवरी को थानाध्यक्ष किरण कुमारी के पति विजेंद्र कुमार बेला गांव पुलिस की गाड़ी से वसूली करने के लिए गये थे। लेकिन इस दौरान लोगों ने उसे खदेड़ दिया। थानेदार के पति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


 लोगों का आरोप था कि गश्ती वैन से थानेदार के पति आते हैं और बालू उठाव के पैसे की अवैध वसूली करते हैं पैसा नहीं देने पर ये लोगों को धमकाते हैं। मामला जब औरंगाबाद एसपी के समक्ष पहुंचा तब इसकी जांच करायी गयी और मामला सही पाये जाने के बाद महिला थानेदार पर कार्रवाई की गयी। उपहारा थानाध्यक्ष किरण कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ में उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। किरण कुमारी के निलंबन के बाद डीआईयू शाखा में पदस्थापित मनीष कुमार को उपहारा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला थानेदार पर कार्रवाई किये जाने की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। 

पति के चक्कर में महिला थानेदार सस्पेंड, औरंगाबाद एसपी ने की कार्रवाई