ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

पांच मौतों के बाद खुली औरंगाबाद पुलिस की नींद, जहरीली शराब के खिलाफ छापेमारी जारी

AURANGABAD: औरंगाबाद में तीन दिनों के भीतर जहरीली शराब पीने से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस महकमा एक्शन में आ गया है। अवैध शराब कारोबारियों के

पांच मौतों के बाद खुली औरंगाबाद पुलिस की नींद, जहरीली शराब के खिलाफ छापेमारी जारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में तीन दिनों के भीतर जहरीली शराब पीने से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस महकमा एक्शन में आ गया है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस का खुफिया तंत्र अवैध शराब कारोबार पर पैनी नजर रख रहा है। लगातार हो रही छापेमारी के दौरान अबतक कई शराब कारोबारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पकड़े जा रहे शराब कारोबारियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की भी तैयारी है। 


एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एंटी वाईन कैम्पेन के तहत मई माह में अबतक 112 लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं जबकि 8 हजार लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है। उन्होने कहा कि अवैध शराब के नेक्सस पर पुलिस के खुफिया तंत्र की पैनी नजर है। खासकर झारखंड की सीमा से सटे इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इन इलाकों से शराब की अवैध आवक के चेन को पुलिस तोड़ने में लगी है। इसमे पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की करीब एक दर्जन स्पेशल टीम इस कार्य में लगी है। पुलिस ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर रखा है और उन्हे रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल ही नही भेजा जाएगा बल्कि स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा भी दिलाई जाएंगी।


एसपी ने एक्साइज स्पेशल कोर्ट द्वारा मंगलवार को एक शराब कारोबारी को दिए गये सात साल सश्रम कैद और एक लाख के जुर्माना की सजा का हवाला देते हुए कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले समाज के दुश्मन है और इनकी जगह जेल में है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजने में लगी है। ऐसे लोगों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है और अवैध शराब के कारोबार में पकड़े जाने वाले हर कारोबारी को सजा दिलाया जाना तय है।


एसपी ने कहा कि शराब का सेवन नही करने के प्रति भी लोगो को जागरूक किया जा रहा है। गांवों में जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। इसकी शुरूआत कुटुम्बा प्रखंड के रिसियप के दलित बस्ती से की गई है। बारूण थाना के केशवपुर, फेसर, जम्होर एवं ओबरा थाना क्षेत्र में भी संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है और यह अभियान भी निरंतर जारी रहेगा तथा इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता