ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

AURANGABAD: सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रहे नक्सलियों के मंसूबों को औरंगाबाद की कोबरा एवं जिला पुलिस बल के जवानों ने एक बार फिर नाकाम कर नक्सलियों को भागने पर मजबूर कर दिया।&

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रहे नक्सलियों के मंसूबों को औरंगाबाद की कोबरा एवं जिला पुलिस बल के जवानों ने एक बार फिर नाकाम कर नक्सलियों को भागने पर मजबूर कर दिया। 


औरंगाबाद के मदनपुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लडूइया पहाड़ एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया। एसपी कांतेश कुमार मिश्र व कोबरा 205 के समादेष्टा कैलाश की सूझ-बूझ एवं कुशल रणनीति से यह सफलता मिली। इस दौरान जंगलों में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में असलहों को बरामद किया गया। 2010 में टंडवा थाना से लूटे गये हथियार भी बरामद किया गया। 


एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की गई है। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा छोड़कर भागे गए हथियारों में एक मैगजीन सहित इंसास राइफल, एक मैगजीन सहित एसएलआर,एक मैगजीन सहित 9 एमएम का पिस्टल, तीन मैगजीन सहित देसी पिस्टल, 3 कट्टा,दो भरमार राइफल,एक बोल्ट एक्शन राइफल, एक मॉडिफाइड कार्बन रिवॉल्वर, एक थरनेट, 21 केन बम, 1763 डेटोनेटर, 21 प्रेशर स्विच, 500 मीटर कोटेक्स वायर, 500 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, एक प्रेशर आईईडी एक केन आईईडी,दो फ्लैश कैमरा लाइट, 4 बैटरी, 9 वोल्ट की बैटरी 32, प्लास्टिक बकेट 3, प्लास्टिक मग 8, प्लास्टिक ब्रश एक शामिल है। 


एसपी ने बताया कि बरामद सामग्रियों के बाद मदनपुर थाना में 11 नामजद एवं 10-15 अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि बरामद हथियारों में एक एसएलआर भी शामिल है जिसे नक्सलियों ने वर्ष 2010 में टंडवा थाना से लूटा था। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता