ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नक्सलियों के मंसूबे को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद

AURANGABAD: गणतंत्र दिवस के पूर्व सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र मदनपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान औरंगाबाद पुलिस और सीआरपीएफ ने

नक्सलियों के मंसूबे को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: गणतंत्र दिवस के पूर्व सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र मदनपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान औरंगाबाद पुलिस और सीआरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान नक्सलियों को वहां से भागना पड़ गया। सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखे भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद किया। 


एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने इस बात की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि औरंगाबाद गया के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले किए जाने की सूचना मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और बिहार पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में अभियान चलाया गया और उनके खतरनाक मंसूबों को नाकाम किया गया। 


एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों की कारवाई में नक्सलियों के पांव उखड़ गए और उन्हें जंगल को छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ गया। इस दौरान जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार गोला-बारूद और भारी मात्रा हथियार बरामद किए गए। 


एसपी ने बताया कि इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 5.56 एमएम इंसास के 1484 कारतूस 7.62 × 39 एमएम के 807 कारतूस, 7.62 एसएलआर के 956 कारतूस, 9mm के 251 कारतूस, 315 बोर के 81 कारतूस, 1 यूबीजीएल सहित कई विस्फोटक सामग्रियां नक्सली साहित्य एवं पिट्ठू बरामद किया गया। उन्होंने बताया 2 केन आईईडी को जंगल में ही विनष्ट किया गया। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता