ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नशेड़ी ने गोली मारकर की मौसी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

AURANGABAD: औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नशेड़ी भतीजे ने अपनी मौसी की गोली मारकर हत्या कर दी। नशे में धुत्त भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे

नशेड़ी ने गोली मारकर की मौसी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नशेड़ी भतीजे ने अपनी मौसी की गोली मारकर हत्या कर दी। नशे में धुत्त भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


मृतका की पहचान रफीगंज प्रखंड के दोसव गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। पूनम देवी नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया कॉलोनी के वार्ड नं 11 में किराए के मकान में रहती थीं। 


मिली जानकारी के अनुसार महिला को गोली मारने वाला शख्स उसका मकान मालिक ही है। महिला के पड़ोसी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि महिला रिश्ते में युवक की मौसी लगती थी जो उसके मकान में किराए पर रहती थी। 


वहीं औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता