ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

महिला जेई और कार्यपालक सहायक के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां महिला जेई अमिता सिन्हा और कार्यपालक सहायक मुन्ना दास के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों के बीच पैसों को लेकर

महिला जेई और कार्यपालक सहायक के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
First Bihar
3 मिनट

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां महिला जेई अमिता सिन्हा और कार्यपालक सहायक मुन्ना दास के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 





मामला औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय का है। महिला जेई अमिता सिन्हा और कार्यपालक सहायक मुन्ना दास के बीच मारपीट इतनी भयावह हो गई कि दोनों ने चप्पल निकाल लिया। प्रखंड मुख्यालय में इस मारपीट को देखने के लिए भीड़ लग गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। महिला जेई और कार्यपालक सहायक के बीच झगड़ा के बाद काफी देर तक माहौल गर्म रहा। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को किसी तरह शांत कराया। 





घटना के बाद जेई अमिता ने बताया कि पंचायती राज विभाग के कार्यालय में वह एमबी इश्यू कराने गई थी और उन्होंने कार्यपालक सहायक को एमबी इश्यू करने को कहा। इसपर उन्होंने पैसों की मांग की। नही मिलने पर भड़क गया और पंचायत सचिव को भेजने की बात करने लगा। हद तो तब हो गई जब मुन्ना दास ने जेई अमिता का हांथ पकड़कर दुपट्टा खिंच कमरे में छेड़ छाड़ करने लगा।





इस बारे में जब कार्यपालक सहायक मुन्ना कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेई द्वारा बगैर जियो टैग के भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा था। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो महिला जेई मारपीट करने पर उतारू हो गई और झूठा केस में फंसाने की धमकी तक दे डाली। जेई और कार्यपालक सहायक ने अंबा थाना पहुंचकर अपनी अपनी ओर से घटना की जानकारी दी। इस बारे में थानाध्यक्ष ने कार्यालय से निवेदन अग्रसारित करा लाने को कहा। हालांकि, इसके बाद भी महिला जेई ने डीएम सौरव जोरवाल से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। जेई ने मामले को लेकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थाना अध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर कार्यपालक सहायक मुन्ना दास ने महिला जेई पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता