ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

लगातार पांचवें दिन मिला आतंक का सामान, 12 IED बम बरामद

AURANGABAD: अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में माओवादियों के सफाये के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज लगातार पांचवें दिन भी आईईडी बमों समेत आतंक के सामानों की बड़ी खे

लगातार पांचवें दिन मिला आतंक का सामान, 12 IED बम बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में माओवादियों के सफाये के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज लगातार पांचवें दिन भी आईईडी बमों समेत आतंक के सामानों की बड़ी खेप बरामद हुआ है।


पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) मुकेश कुमार के नेतृत्व में छकरबंधा के जंगलों में सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन एवं जिला पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को शिकारीकुआं एवं आसपास के पहाड़ी क्षेत्र से 12 आईईडी बम समेत आतंक के सामानों की बड़ी खेप फिर बरामद हुआ है। बरामद बम को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया है। फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी है।


बरामद आतंक के सामानों में 12 पीस आईईडी बम, 55 किलो आईईडी बम बनाने में इस्तेमाल किया जानेवाला अल्यूमिनियम पाउडर, एक पीस 12 वोल्ट की बैट्री, एक किलो सर्फ, एक किलो का स्टील केन 4 पीस, स्टील प्लेट 6 पीस, स्टील का एक फ्राई पैन, एक स्टील मग, चार बड़ा चम्मच, स्टील का तीन पीस डोंगा, 4 पीस टॉर्च की बैट्री, पांच पीस डीसी मोबाइल चार्जर, अमूल का दो किलो मिल्क पाउडर, एक पीस टेबुल लैम्प, दो पीस कोबरा टोपी, एक पीस काला बेल्ट, एक बॉक्स विभिन्न प्रकार की दवाईयां बरामद किया गया है। 


वही एक किलो नमक, एक पीस सेविंग किट, एक पीस काला डंगरी, एक कैंची, एक पीस मच्छरदानी, दो मीटर लाल कपड़ा, एक पीस सेलो टेप, 6 पैकेट ओआरएस पाउडर, 30 मीटर प्लास्टिक की रस्सी,  एक पीस पिठ्ठू बैग, तीन पीस पॉलीथिन शीट, एक गोदरेज ट्रेजरी, 8 पीस नक्सली साहित्य, एक छाता, एक स्टील ग्लास, 50 पीस नहाने का साबुन, एक पीस सोलर प्लेट, एक पीस 50 लीटर का प्लास्टिक का ड्रम, एक पीस प्लास्टिक बालटी, एक पीस स्लीपिंग बैग, 4 पीस 15 लीटर का प्लास्टिक केन, दो पीस आईईडी का पुल स्वीच, 100 मीटर फ्लेक्सी वायर एक बंडल एवं दो किलो ग्रीस भी बरामद किया गया है। सभी सामानों को आग में जलाकर विनष्ट कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता