ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दो करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

AURANGABAD: नशे के कारोबार के खिलाफ औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गांजे की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये बतायी जा रही ह

दो करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: नशे के कारोबार के खिलाफ औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गांजे की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये बतायी जा रही है। औरंगाबाद के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। 


औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बारूण पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप विशाखापट्नम से निकली है जो एनएच-2 जीटी रोड से होते हुए बिहार के भोजपुर जिले जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने अपना जाल बिछाया और एनएच पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।


सघन जांच अभियान के दौरान सिरिस स्थित एक धर्मकांटा के पास पुलिस को एक तेल के टैंकर पर भारी मात्रा में संदिग्ध वस्तु लोड होने का संदेह हुआ। संदेह की पुष्टि के लिए जब वाहन की तलाशी ली गई तो टैंकर के भीतर गांजे से भरा पांच-पांच किलो का 401 पैकेट बरामद किया गया। गांजे का कुल वजन 2005 किलो बतायी जा रही है। बरामद गांजे की कीमत दो करोड़ आंकी गई है।


पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है वही तो गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। टैंकर का ड्राइवर मिथिलेश पासवान भोजपुर के नवादा बेन गांव का रहने वाला है जबकि शिवकुमार महतो बीबीगंज गांव निवासी है। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

दो करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

दो करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

दो करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता