ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दाउदनगर के सीओ को किया गया सस्पेंड, अवैध जमाबंदी करने का आरोप

AURANGABAD: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने औरंगाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के आरोपी दाउदनगर के अंचाधिकारी विजय कुमार को सस्पेंड किया गया है। अवैध जमाबंदी और

दाउदनगर के सीओ को किया गया सस्पेंड, अवैध जमाबंदी करने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 AURANGABAD: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने औरंगाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के आरोपी दाउदनगर के अंचाधिकारी विजय कुमार को सस्पेंड किया गया है। अवैध जमाबंदी और जमीन मामले में गड़बड़ी करने से जुड़े कई आरोप सीओ विजय कुमार पर लगे हैं। 17 अगस्त को निलंबन का आदेश जारी किया गया है। 


राजस्व कर्मचारी ने इस मामले का खुलासा किया। जमीन मामले में गड़बड़ी करने के आरोपित सीओ विजय कुमार का निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय,मगध प्रमंडल,गया निर्धारित किया गया है। दाउदनगर सीओ विजय कुमार पर गलत तरीके से अवैध जमाबंदी करने और रसीद काटने का आरोप है। 


दाउदनगर के वार्ड संख्या 24 के रहने वाले श्याम रेस प्रसाद ने यह आरोप लगाया था कि फर्जी तरीके से अमृत बिगहा निवासी बाबूराम दुसाध के नाम पर रसीद कटवा लिया गया है। जबकि इस जमीन की जमाबंदी अभी भी आवेदक श्याम रेस प्रसाद के नाम से है जिसकी रसीद भी वे कटवा रहे हैं।