ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

CRPF जवान की गोली मारकर हत्या, सवा कट्ठा जमीन के लिए घटना को दिया गया अंजाम

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले में सवा कट्ठा जमीन के लिए सीआरपीएफ के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा

CRPF जवान की गोली मारकर हत्या, सवा कट्ठा जमीन के लिए घटना को दिया गया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले में सवा कट्ठा जमीन के लिए सीआरपीएफ के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस ने छापेमारी कर इस मामले में एक को पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। 


दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव में भूमि विवाद में शनिवार को सीआरपीएफ के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक सीआरपीएफ जवान राजू कुमार उर्फ विजय सिंह (40वर्ष) जमुआवां गांव का ही रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की।


सूत्रों के अनुसार गांव में दो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा था। मामला पुलिस और कोर्ट तक भी गया। एक बार समझौता भी हुआ। इसके बावजूद विवाद चलता रहा। इस बीच सीआरपीएफ का जवान छुट्‌टी पर घर आया था। किसी बात को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। 


इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली चला दी जो सीआरपीएफ जवान को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तत्काल इसकी सूचना दाउदनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दाउदनगर सीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की।


इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को हथियार के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार मृतक का भतीजा है। मृतक के साला विकास कुमार ने हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई आलोक कुमार धारी पर भी लगाया है, जो आर्मी का जवान है और कोलकाता में पोस्टेड है। कहा कि उसने भी गोली मारी है और फरार हो गया।


हत्या का कारण दोनों पक्षों के बीच महज सवा कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा विवाद है।  दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि आरोपी अमित कुमार को हत्या में प्रयुक्त किए गए बंदुक और कुछ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह पूछे जाने पर कि आर्मी के एक और जवान पर भी हत्या का आरोप लगा है, पर उन्होने कहा कि पुलिस इसकी भी जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना के बाद गांव में पुलिस बल और पदाधिकारी तैनात हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता