ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: ज़मीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

AURANGABAD: घटना औरंगाबाद जिले की है। यहां आज यानी रविवार को भूमि विवाद को लेकर शख्स की गर्दन में गाेली मार दी गई। घटना के बाद युवक की स्थिति गंभीर हो गई। घटना बारूण थाना क्षेत्र क

बिहार: ज़मीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD: घटना औरंगाबाद जिले की है। यहां आज यानी रविवार को भूमि विवाद को लेकर शख्स की गर्दन में गाेली मार दी गई। घटना के बाद युवक की स्थिति गंभीर हो गई। घटना बारूण थाना क्षेत्र के बघन्हा गांव के बधार की है। घायल शख्स की पहचान अखिलेश सिंह के रूप में की जा रही है, जो इसी गांव का रहने वाला है। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए बारूण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया, जहां से उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 



घायल अखिलेश सिंह के भाई घनश्याम ने बताया कि इस विवाद के पीछे बहुत बड़ा कारण नहीं था। बल्कि तीन बीघा जमीन को लेकर गांव के ही एक युवक से विवाद हुआ था, जो बाद में खत्म भी हो गया था। जमीन पर उनका कब्जा हो गया और वे लोग जोत रहे थे। इसी बीच रविवार की दोपहर पास के ही बहुती गांव के अंजनी कुमार अपने 15 से 20 समर्थकों को गोली-बंदूक के साथ लेकर मेरे खेत पर पहुंचा और जोतवाने लगा। जिसकी सूचना उनलोगों को मिली। जिसके बाद अखिलेश, घनश्याम और एक और भाई मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताई। इतने में अपराधी गोलीबारी पर उतर आए। इस दौरान एक गोली अखिलेश के गर्दन में लगी। घटना को अंजाम देकर अपराधी आसानी से भाग निकले। 



घटना को लेकर बारूण थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उन्होंने अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन भी दिया। 

टैग्स