ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बिहार: ठेकेदार से रिश्वत ले रहे थे कार्यपालक अभियंता और कैशियर, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक कार्यपालक अभियंता और कैशियर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों एक ठेकेदार से रिश्व

बिहार: ठेकेदार से रिश्वत ले रहे थे कार्यपालक अभियंता और कैशियर, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक कार्यपालक अभियंता और कैशियर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों एक ठेकेदार से रिश्वत ले रहे थे इसी दौरान निगरानी की टीम ने दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया। निगरानी की टीम कार्यपालक अभियंता और कैशियर को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गई। जहां पूछताछ के बाद दोनों को निगरानी कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक निगरानी की टीम ने दाउदनगर में पदस्थापित ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार एवं रोकड़ पाल राकेश कुमार सुमन के घर छापेमारी कर दोनों को रिश्वत के पैसों के साथ धर दबोचा। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई की किसी को भनक तक नहीं लगी। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ लेकर पटना चली गई।


बताया जा रहा है कि तेलिया पोखर निवासी संवेदक गोपाल सिंह के कई कार्य ग्रामीण कार्य विभाग में चल रहे थे और उसका समय समाप्त हो रहा था। समय पर कार्य पूरा नहीं होने के कारण संवेदक गोपाल सिंह ने अवधि विस्तार के लिए आवेदन दिया था। अवधि बढ़ाने के एवज में कार्यपालक अभियंता द्वारा मोटी रकम की मांग की गई थी। संविदा अवधि के विस्तार को लेकर कार्यपालक अभियंता लगातार ठेकेदार पर पैसों के लिए दबाव बना रहा था।


कार्यपालक अभियंता के दबाव से परेशान होकर ठेकेदार ने इसकी जानकारी निगरानी विभाग को देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। संवेदक के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेने के मामले में शामिल कार्यपालक अभियंता एवं रोकड़ पाल को रंगे हाथ धर दबोचा। दोनों ने ठेकेदार से कितने रुपए लिए थे यह फिलहाल स्पष्ट नही हो सका है हालांकि दोनों के द्वारा ठेकेदार से लगभग डेढ़ लाख लिए जाने की बात सामने आ रही है।


बिहार: ठेकेदार से रिश्वत ले रहे थे कार्यपालक अभियंता और कैशियर, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता