ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

बिहार : शादीशुदा महिला से प्रेम करते थे दो युवक, फिर एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी के साथ कर दिया बड़ा कांड

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला से दो युवकों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा की खूनी अंजाम में बदल गया. महिला के पहले आशिक ने उसके दूसरे

बिहार : शादीशुदा महिला से प्रेम करते थे दो युवक, फिर एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी के साथ कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला से दो युवकों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा की खूनी अंजाम में बदल गया. महिला के पहले आशिक ने उसके दूसरे आशिक को जान से मार दिया. गौर करने वाली बात यह है कि महिला पहले से शादीशुदा है. मिली जानकारी के मुताबिक जिले के माली थाना मुख्यालय निवासी लखन चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई थी. 


एक ही विवाहिता से दो युवक प्रेम करते थे जिस कारण तकरार हुआ और मामला हत्या तक पहुंच गई. पुलिस ने चंदन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने शनिवार को बताया कि मामले में माली थाना के बगाही गांव निवासी चंदन पासवान, रूपन बिगहा के बिपिन कुमार एवं रोहतास जिले के नौहट्टा थाना के उली गांव निवासी भूपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बिपिन के घर से चंदन का मोबाइल जब्त किया गया है.


घटना के संबंध में एसपी ने बताया कि चंदन की हत्या 24 नवंबर को की गई थी. माली थाना के रूपन बिगहा गांव के बिपिन कुमार चंदन को घर से बुलाकर ले गया था.फिर  तीन लोगों ने एकांत में चंदन का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के रहरा बधार के कुआं में फेंक दिया. पुलिस ने हत्या के छह दिन बाद चंदन का शव 30 नवंबर को कुआं से बरामद किया था. एसपी ने बताया कि पूजा देवी नामक महिला से माली गांव निवासी चंदन एवं उली गांव का भूपेश कुमार प्रेम करते थे. शादीशुदा पूजा से प्रेम के चक्कर में ही भूपेश ने उसकी हत्या की है.





टैग्स