ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: शौच के लिए घर से बाहर निकली थी महिला, गांव के ही दो बदमाशों ने कर दिया गंदा काम

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गोह के उपहारा थाना इलाके के एक गांव की है। यहां शौच के लिए घर से निकली विवाहिता को बदमाशों

बिहार: शौच के लिए घर से बाहर निकली थी महिला, गांव के ही दो बदमाशों ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गोह के उपहारा थाना इलाके के एक गांव की है। यहां शौच के लिए घर से निकली विवाहिता को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया है। पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने महिला के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। गैंगरेप का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम पीड़ित महिला शौच के लिए घर से खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गांव के ही दिनेश कुमार और अशोक कुमार ने उसे दबोच लिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता बदमाशों से रहम की गुहार लगाती रही लेकिन दोनों को उस पर दया नहीं आई। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।


इधर, महिला के कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला की हालत देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से महिला को उसके घर पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक वारदात वाले दिन महिला का पति एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था वहीं महिला की सास भी अपने एक संबंधी के घर गई हुई थी। शुक्रवार की सुबह जब पीड़िता की सास वापस घर लौटी तो उसने सास को अपनी आपबीती सुनाई।


जिसके बाद पीड़ित महिला अपनी सास के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से दोनों आरोपी गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया की महिला को मेडिकल जांच के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता