ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: पुलिस और STF के हत्थे चढ़े दो हार्डकोर नक्सली, गोली और हथियार समेत अन्य सामान बरामद

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस और एसटीएफ की टीम पर नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान छह नक्सलियों न

बिहार: पुलिस और STF के हत्थे चढ़े दो हार्डकोर नक्सली, गोली और हथियार समेत अन्य सामान बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस और एसटीएफ की टीम पर नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान छह नक्सलियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेर लिया और दो नक्सलियों को धर दबोचा।


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली पौथू थाना क्षेत्र के बनाही-कर्मा गांव जाने वाली सड़क से होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए कहीं जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने इलाके की घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।


जिसके बाद पुलिस टीम ने नक्सलियों को घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। इस दौरान बाकी नक्सली मौके से फरार हो गए जबकि दो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम ने ललन यादव और सर्वेश भगत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, 11 गोली, नक्सली पर्चा समेत अन्य चीजों को बरामद किया है।


पूरे मामले पर सदर वन एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ललन यादव करीब चार नक्सली कांडों में संलिप्त रहा है जबकि दूसरे नक्सली सर्वेश के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने दोनों नक्सलियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।