ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर थानेदार, रेप केस से नाम हटाने के लिए ले रहा था 20 हजार

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां एक घूसखोर थानाध्यक्ष को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार थानेदार रेप केस से नाम हटाने के ल

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर थानेदार, रेप केस से नाम हटाने के लिए ले रहा था 20 हजार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां एक घूसखोर थानाध्यक्ष को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार थानेदार रेप केस से नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा और अपने साथ पटना लेकर चली गई। निगरानी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, उपहारा थाना के थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने हमीदनगर गांव में रेप के मामले में आरोपित का नाम हटाने को लेकर पैसों की डिमांड की थी। इस बात की शिकायत आरोपित युवक ने पटना में निगरानी विभाग से की थी। निगरानी ने जब इसकी जांच की तो मामले से सही पाया। फिर क्या था आरोपी धानेदार को दबोचने के लिए टीम का गठन किया गया।गुरुवार को निगरानी की टीम ने आरोपी थानाध्यक्ष को दबोचने के लिए जाल बिछाया।


सादे लिबास में निगरानी विभाग की टीम उपहारा पहुंची और जैसे ही थानाध्यक्ष रिश्वत के 20 हजार रुपए ले रहा था, तभी धावा बोल दिया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को 20 हजार रुपए के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और आरोपी थानेदार को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर पटना लेकर चली गई। पटना में पूछताछ के बाद आरोपी थानेदार को निगरानी की कोर्ट में पेश किया जाएगा।