ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर असिस्टेंट इंजीनियर, नो ड्यूज सर्टिफिकेट के एवज में ले रहा था नजराना

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक असिस्टेंट इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने के एवज में आरोपी असिस्टेंट

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर असिस्टेंट इंजीनियर, नो ड्यूज सर्टिफिकेट के एवज में ले रहा था नजराना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक असिस्टेंट इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने के एवज में आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर 40 हजार रुपए घूस ले रहा था इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई, पूछताछ के बाद उसे निगरानी की अदालत में पेश किया जाएगा।


दरअसल, बक्सर एलएइओ के कनीय अभियंता और रोहतास निवासी विनय कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में औरंगाबाद स्थित क्षेत्र अभियंत्रण संगठन,  कार्य प्रमंडल के सहायक अभियंता सीताराम सहनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ही विभाग के सहायक अभियंता सीताराम सहनी औरंगाबाद से तबादले के बाद नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने के लिए 50 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। निगरानी ने जांच में मामले को सत्य पाया। इसके बाद टीम का गठन किया गया।


निगरानी के डीएसपी अरूण पासवान के नेतृत्व में टीम पटना से औरंगाबाद पहुंची और जाल बिछाकर आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंजीनियर नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम रिश्वतखोर सहायक अभियंता को अपने साथ पटना लेकर चली गई। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद विभाग के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता