ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 IED और 2206 जिंदा कारतूस बरामद

AURANGABAD: नक्सल प्रभावित क्षेत्र औरंगाबाद में माओवादियों के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)

Bihar News: औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 IED और 2206 जिंदा कारतूस बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: नक्सल प्रभावित क्षेत्र औरंगाबाद में माओवादियों के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के साथ चलाए गये संयुक्त अभियान में गोलियों का जखीरा बरामद किया गया। बरामद गोलियों की संख्या इतनी अधिक थी कि पूरी गिनती करने में पुलिस को एक घंटे लग गये। 


पुलिस के मुताबिक सर्च ऑपरेशन में कुल-2206 जिंदा कारतूस एवं 02 शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बम बरामद किया गया है। बरामद प्रेशर आईईडी को सुरक्षा के लिहाज से मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता-औरंगाबाद के सदर अनुमंडल पुलिस पदधिकारी(एसडीपओ)-2 अमित कुमार ने गुरूवार को मदनपुर में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल के निर्देश पर औरंगाबाद के अति नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के उप-समादेष्टा धीरेंद्र पाठक दिवेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान एवं एसडीपीओ-2अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए गए संयुक्त अभियान में पुलिस एवं सीआरपीएफ की टीम ने मदनपुर थाना क्षेत्र में पचरूखियां स्थित सीआरपीएफ  कैंप से करीब 1.3 किमी. दूर दक्षिण-पूर्व में करीबा-डोभा एवं बांसडीह पहाड़ी के बीच से 2206 जिंदा कारतूस तथा छकरबंधा के नजदीक लड्डूईयां पहाड़ के इलाके से 02 शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बम बरामद किया गया। 


बरामद दोनो प्रेशर आईईडी क्रमशः 03 एवं 04 किलोग्राम के है, जिन्हे सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथावत स्थान पर ही सुरक्षित तरीके से विनष्ट कर दिया गया। कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सर्च ऑपरेशन में बरामद सामानों में 303 बोर(राईफल) का 1970 जिंदा कारतूस,  5.56×39 एमएम(इंसास) का 230 जिंदा कारतूस, 7.62×51 एमएम(एसएलआर) का 06 जिंदा कारतूस एवं दो शक्तिशाली प्रेशर आईईडी शामिल है। अभियान में ये रहे शामिल-सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ व मदनपुर थाना के इंस्पेक्टर समीर कुमार यादव, पुअनि विकास मीना, भरत सिंह, माधव कुमार सिंह, बीडीडीएस सिपाही अक्षय कुमार एवं मदनपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।