ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला

बिहार : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटकों का जखीरा बरामद

AURANGABAD : औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान तीसरे दिन भी सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, एसएसबी, एसटीएफ और जिला पु

बिहार : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटकों का जखीरा बरामद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान तीसरे दिन भी सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, एसएसबी, एसटीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान ने सुरक्षाबलों ने विस्फोटकों की तीसरी बड़ी खेप बरामद की है। बुधवार को एएसपी(अभियान) के नेतृत्व में छ्करबंधा के जंगलों में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान लडुईया पहाड़ से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।


इसके पहले मंगलवार छकबंधा के जंगल से 25 आईईडी बम, 250 पीस सीरिज लगा आईईडी एक्सप्लोसिव एवं 100 मीटर प्लास्टिक का पाईप बरामद किया गया था। जबकि रविवार को पहली बड़ी खेप के रूप में अंजनवां के जंगल से 50 आईईडी बम, 24 पीस सीरिज लगा आईईडी एक्सप्लोसिव, बैट्री, इलेक्ट्रिक वायर, जिलेटिन रॉड एवं पाईप बरामद करते हुए नक्सलियों के पांच बंकरों को ध्वस्त किया गया था।


एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान तीसरे दिन बुधवार को विस्फोटकों की तीसरी बड़ी खेप में 30 पीस प्रेशर आईईडी बम, तीन पीस सिलिंडर आईईडी बम, 345 पीस केन बम, 300 मीटर कोडेक्स तार, 30 पीस, एमसील एवं 30 पीस एयर गन बरामद की गयी है। एयर गन को छोड़कर शेष सभी विस्फोटको को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। उन्होने बताया कि तीन दिनों में कुल मिलाकर अबतक 75 आईईडी बम, 274 सीरिज आईईडी, 200 मीटर कोडेक्स वायर, 200 मीटर प्लास्टिक पाईप, 200 पीस बैट्री, 200 पीस जिलेटिन एवं खाद्य सामग्रियां बरामद की गई है।


एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नक्सलियों को घेरने के लिए जवान जंगल में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। अभियान से नक्सलियों में हड़कंप मचा हुआ है। नक्सली दहशत में है और वे अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर जनमानस में दहशत फैलाने के फिराक में लगे हैं लेकिन पुलिस लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दे रही हैं। नक्सलियों के जमावडे की लगातार सूचना मिलने के बाद से पुलिस अलर्ट है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता