ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: नानी के घर गई थी नाबालिक लड़की, नशा खिलाकर ममेरे भाई ने कर दिया गंदा काम

AURANGABAD: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना औरंगाबाद से है, जहां एक युवक ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक युवक न

बिहार: नानी के घर गई थी नाबालिक लड़की, नशा खिलाकर ममेरे भाई ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना औरंगाबाद से है, जहां एक युवक ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक युवक ने अपनी फुफेरी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी की सगी बहन ने इसमें उसका साथ दिया। पीड़ित लड़की ने थाने पहुंच कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


पीड़ित युवती जम्होर थाना के एक गांव की रहने वाली है। युवती के मुताबिक साल 2018 में जब वह बीमार हुई थी तो दवा लाने के लिए दाउदनगर गई थी। उस समय लड़की नाबालिग थी। शाम को जब घर लौटने में देर हुई तो वह अपनी नानी के घर चली गई। रात में खाने में बाद वह अपनी ममेरी बहन के साथ सोने चली गई। खाने के दौरान ममेरी बहन ने खाने में नशीली दवा मिला दी थी, जिससे वह बेहोश हो गई। सुबह जब उठी तो बेड पर ममेरे भाई को देखा। इसी दौरान ममरे भाई ने उसे उसकी अश्लील फोटो और वीडियो दिखाया।


वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ लगातार पांच दिनों तक जबरन रेप किया। वीडियो वायरल होने के डर से युवती चुपचाप अपने घर चली आई। युवती के चुप रहने से ममरे भाई का मनोबल बढ़ता गया। साल 2020 में वह एक बार फिर अपनी बुआ के घर पहुंच गया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ फिर से रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान किसी न किसी बहाने आरोपी ममेरी बहन को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।


परेशान युवती ने थक हारकर इस बात की जानकारी अपने पिता को दी। जब पिता ने आरोपी से पूछताछ की तो वह युवती के पिता के साथ मारपीट करने लगा। बीते 29 अप्रैल को उसने युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद थाने पहुंच कर युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। आरोपी युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता