ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

बिहार: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने जब्त किए भारी मात्रा में विस्फोटक

AURNGABAD: नक्सलियों के खात्मे को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नापाक मंसूबे पर पानी फेर दिया है.

बिहार: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने जब्त किए भारी मात्रा में विस्फोटक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURNGABAD: नक्सलियों के खात्मे को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नापाक मंसूबे पर पानी फेर दिया है. पुलिस की छापेमारी में एसके 33 एसॉल्ट राइफल, 123 लाइव राउंड के दो मैगजीन, यूबीजीएल ग्रेनेड 6राउंड, मोटोरोला के एक वायरलेस सेट, एनिमेशन पाउच बरामद हुआ है. 


दरअसल, कुछ दिनों पहले भाकपा माओवादी के कमांडर इन चीफ संदीप यादव के निधन से उसका पद खाली है. इसकी भरपाई लेकर संगठन की तरफ से औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में लंगुराही-पचरूखियां के जंगल में बैठक बुलाई गई थी. जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर कोबरा सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल ने संयुक्त छापेमारी की. संयुक्त छापेमारी अभियान में 1 सप्ताह के अंदर पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता हासिल हुई है.


एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि औरंगाबाद के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार नक्सलियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं. उसी अभियान के तहत गुप्त सूचना मिली थी कि मदनपुर थाना क्षेत्र के मुरली पहाड़ के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कुछ नक्सली एकत्रित हुए थे. जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गई. जिसमें नक्सलियों को ना सिर्फ खदेड़ा गया बल्कि उनके द्वारा छोड़कर फरार हुए सामग्रियों को भी बरामद किया गया. 


एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार नक्सलियों के पास से एक यूबीजीएल अटैच्ड एसके 33 एसॉल्ट राइफल, 123 लाइव राउंड के दो मैगजीन, यूबीजीएल ग्रेनेड 6राउंड, मोटोरोला के एक वायरलेस सेट,एनिमेशन पाउच बरामद किया गया है. मदनपुर थाना में 6 नामजद तथा 15 अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध केस दर्ज की गई है. जिले को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. ताकि अमन और शांति कायम हो सके. 


टैग्स

संबंधित खबरें