ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: सर्च ऑपरेशन के दौरान पांच IED बरामद, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी तैयारी

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक बार फिर नक्सलियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगली इलाके से पांच शक्तिशाली आईईडी प्रेशर बम को बरा

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: सर्च ऑपरेशन के दौरान पांच IED बरामद, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक बार फिर नक्सलियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगली इलाके से पांच शक्तिशाली आईईडी प्रेशर बम को बरामद किया, जिसे बाद में ब्लास्ट करा दिया। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने जंगल में आईईडी को प्लांट किया था।


दरअसल, अति नक्सल प्रभावित मदनपुर के पचरुखिया जंगल में नक्सलियों की चहलकदमी की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान जवानों ने पांच आईईडी प्रेशर बम को बरामद किया। इन प्रेशर बम को पुलिस पेट्रोलिंग वाले रास्ते में प्लांट किया गया था, जिसे सुरक्षाबलों ने पूरी सावधानी के साथ ब्लास्ट करा कर नष्ट कर दिया।


सुरक्षा बलों के तत्परता से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से उनका मनोबल टूट चुका है हालांकि बीच-बीच में वह अपनी मौजूदगी का एहसास भी पुलिस को कराते रहते हैं। पूरे मामले पर एसडीपीओ सदर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।