ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: चलती ऑटो में नर्सिंग की छात्रा से रेप की कोशिश, ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम; ऐसे बची युवती की लाज

AURANGABAD: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां चलती ऑटो में एक ऑटो चालक ने नर्सिंग की छात्रा के साथ

बिहार: चलती ऑटो में नर्सिंग की छात्रा से रेप की कोशिश, ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम; ऐसे बची युवती की लाज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां चलती ऑटो में एक ऑटो चालक ने नर्सिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बगल से गुजर रहे बाइक सवार ने जब ऑटो चालक को रोका तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इस दौरान युवक ने छात्रा बैग झपट लिया और वहां से फरार हो गया।


पूरे मामले में एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बीते 13 जुलाई को जीएनएम की छात्रा गोपालगंज से पटना के रास्ते लगभग 8 बजे शाम को औरंगाबाद की जसोइया के पास पहुंची थी, जहां से एक ऑटो को रिजर्व कर एक निजी नर्सिंग कॉलेज जा रही थी। छात्रा को अकेले देखकर ऑटो चालक की नीयत खराब हो गयी और उसने ऑटो का रास्ता बदलते हुए सुनसान इलाके की तरफ मोड़ दिया। 


जब छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ ऑटो चालक ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने के बाद उसी रास्ते से एक बाइक सवार को आता देख ऑटो चालक छात्रा का पैसों भरा बैग लेकर भाग निकला। छात्रा के द्वारा इस मामले की एक लिखित शिकायत बारुन थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने महज 24 घंटा के भीतर इस मामले का सफल उद्भेदन कर लिया।


पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 22 वर्षीय ऑटो चालक मदन कुमार को पुलिस न सिर्फ गिरफ्तार कर लिया है बल्कि पीड़िता का बैग भी बरामद कर लिया है हालांकि पीड़िता के 5030 रुपयों में से जब्त किए गए बैग में मात्र 1560 रुपयों की ही बरामदगी हो सकी है।


बिहार: चलती ऑटो में नर्सिंग की छात्रा से रेप की कोशिश, ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम; ऐसे बची युवती की लाज