ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप: दिनदहाड़े 50 लाख के गहने लूट ले गए बदमाश, मुंह ताकती रह गई बिहार पुलिस

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण दुकान से हथियार के बल पर करीब 50 लाख के

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप: दिनदहाड़े 50 लाख के गहने लूट ले गए बदमाश, मुंह ताकती रह गई बिहार पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण दुकान से हथियार के बल पर करीब 50 लाख के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस बड़ी लूट की जानकारी मिलने के बाद बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र में सत्येंद्र नगर मोहल्ला की है।


बताया जा रहा है कि सत्येंद्र नगर स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्समें हर दिन की तरह स्वर्ण कारोबारी विकास कुमार गहनों की बिक्री कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश दुकान में घुसे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेते हुए कहनों की मांग की। जब कारोबारी विकास ने गहने देने से इनकार किया तो बदमाशों उनके सिर पर पिस्टल की बट से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद दुकान में रखे कैश और गहने लूटकर फरार हो गए।


इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की और सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गए। पीड़ित कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिन के उजाले में लाखों के गहनों की लूट के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।