ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार : महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या, अपने ही घर में कमरे से मिला शव

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के बरछीवीर कॉलोनी की है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच

बिहार :  महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या, अपने ही घर में कमरे से मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के बरछीवीर कॉलोनी की है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई का रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। महिला का शव उसके घर से ही बरामद किया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


मृतक महिला की पहचान बरछीबीर कॉलोनी निवासी संजय भुइयां की पत्नी पियरियां देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पियरियां देवी के पति संजय भुइयां की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों की मानें तो पियरियां देवी गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। शुक्रवार की सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो उसका बेटा और बेटी उसे जगाने के लिए पहुंचे लेकिन काफी कोशिश के बाद भी पियरियां देवी नहीं जगी।


मामले की जानकारी मदनपुर थाना को दी गयी। इसके बाद एसआई सूर्यवंश सिंह, एएसआई शिवराम हेंब्रम सदल बल मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मतका के गले पर निशान है और उसकी हत्या की गयी है। वही थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मृतका के परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। जो भी इस घटना मे शामिल होंगे उन्हे बख्शा नहीं जायेगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता