ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: सपने में आकर तांत्रिक ने की रेप की कोशिश, बार-बार झाड़-फूंक कराने जाती थी महिला

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. एक महिला ने तांत्रिक के ऊपर सपने में आकर बलात्कार करने की कोशिश का आरोप लगाया है.

बिहार: सपने में आकर तांत्रिक ने की रेप की कोशिश, बार-बार झाड़-फूंक कराने जाती थी महिला
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. एक महिला ने तांत्रिक के ऊपर सपने में आकर बलात्कार करने की कोशिश का आरोप लगाया है. महिला संबंधित थाने में जाकर बाबा के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला औरंगाबाद जिले के कुदवां थाना का है. महिला गांधी मैदान के पास रहने वाली एक महिला ने तांत्रिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने सपने में आकर उसके साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि महिला जनवरी महीने में अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए बाबा के पास गई थी.


बाबा ने झाड़-फूंक कर महिला को 15 दिनों की पूजा की विधि बताकर घर भेज दिया. लेकिन महिला का आरोप है कि जब वह घर आई तो बाबा कई बार उसके सपने में आया और उसने रेप करने की कोशिश की. महिला का कहना है कि 15 दिनों बाद उसके बेटे की तबीयत बिगड़ गई और वह बच नहीं सका. जब महिला बाबा के पास पहुंची तो वह रेप करने की कोशिश कर लगा. विरोध करने पर उसने दूसरे बेटे को भी झाड़-फूंक कर जान से मार देने की धमकी दे दी.


मामला सामने आया है नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने प्रशांत चतुर्वेदी नाम के बाबा को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में आरोपी बाबा ने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया. उसने कहा कि वह इस महिला से कभी नहीं मिला है. नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि उन्होंने बाबा से बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया है. पूछताछ में यह पता चला है कि आरोपी बाबा 20 साल से कालीबाड़ी मंदिर में रह रहा है और वह झाड़-फूंक करता है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता