ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

औरंगाबाद में थानेदार को जान से मारने की कोशिश, जानलेवा हमले में 4 पुलिसवाले घायल

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है. ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में थानेदार समेत चार पुलिकर्मी घायल हो गए हैं. पुल

औरंगाबाद में थानेदार को जान से मारने की कोशिश, जानलेवा हमले में 4 पुलिसवाले घायल
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है. ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में थानेदार समेत चार पुलिकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस ने टी लोगों को गिरफ्तार किया है. हमले में शामिल कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है.


घटना औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र की है. यहां कोलहुआ मोड़ के समीप ऑटो दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है. बताया जा रहा है कि सलैया पुलिस और कोलहुआ के ग्रामीणों के साथ मारपीट हुई जिसमें थानाध्यक्ष कमलेश पासवान के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. 


औरंगाबाद में थानेदार को जान से मारने की कोशिश, जानलेवा हमले में 4 पुलिसवाले घायल

थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि एक ऑटो ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी. जिसके बाद हमलोग ऑटो चालक को रोके इसी दौरान कोलहुआ के कुछ ग्रामीण ऑटो चालक के साथ मारपीट करने लगे.  ऑटो चालक को बचाने के लिए गए तभी गांव के 25 की संख्या में रहे ग्रामीणों ने हमलोगो  के साथ मारपीट करने लगे. 


थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि ग्रामीणों द्वारा हमारे साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज करने लगे. फिलहाल इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य  हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. छापेमारी भी जारी है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता