ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

औरंगाबाद में महिला की हत्या, बदमाशों ने बोरी में भरकर लाश को फेंका

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी. बोरी में बंद महिला की डेड बॉडी पुलिस बरामद की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. माम

औरंगाबाद में महिला की हत्या, बदमाशों ने बोरी में भरकर लाश को फेंका
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी. बोरी में बंद महिला की डेड बॉडी पुलिस बरामद की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना औरंगाबाद जिले के नगर थाना इलाके की है. यहां अदरी नदी के फाटक के समीप बोरी में बंद एक अधेड़ महिला की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. नगर थानाध्यक्ष डीके शर्मा ने बताया कि सुबह के समय में कुछ लोग टहलने के लिए गए थे. तो देखा कि एक शव बोरा में बंद हैं. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली.


सूचना मिलने के बाद नगर थाना के दारोगा गुरफान अली को भेजा गया, जिन्होंने बोरी में बंद शव को बरामद किया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को 72 घन्टे तक पहचान के लिये रखा गया है. महिला की मौत कैसे हुई हैं, यह अभी तक पता नही चल सका हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा हैं. उसके बाद ही आगे की करवाई की जायेगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता