ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: कम दहेज मिलने से नाराज था पति, गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। महज 6 महीने पहले ही दोनों की

बिहार: कम दहेज मिलने से नाराज था पति, गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। महज 6 महीने पहले ही दोनों की बड़े ही धूमधाम के साथ शादी हुई थी। शादी में दहेज कम मिलने से नाराज पति ने आखिरकार दहेज के लिए पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।


मृतक नवविवाहिता की पहचान दाउदनगर शहर के वार्ड-17 दबगर टोली निवासी अविनाश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी रामरानी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बारूण थाना क्षेत्र के धनौती टोला आजाद बिगहा निवासी संजय राम ने की बेटी रामरानी की शादी इसी साल मई महीने में धूमधाम के साथ की थी। शादी में सार्म्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन और दहेज की मांग को लेकर आरोपी पति समेत ससुरालवाले रामरानी को हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। बार-बार समझाने के बावजूद ससुराल के लोग मानने को तैयार नहीं थे।


इसी बीच रविवार को पति अविनाश कुमार ने रामरानी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दाउदनगर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के मायकेवालों ने आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता